यूपी : लॉकडाउन के चलते लौट रहे प्रवासी मजदूरों ने प्रदेश को बड़े खतरे के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। यूपी में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 323 मरीज सामने आए। जिसके बाद यूपी में मंगलवार तक संक्रमितों की संख्या 4926 हो गई। प्रदेश में रविवार को 208 और शनिवार को 203 मरीज मरीज मिले थे।
प्रदेश में मंगलवार को 193 और प्रवासी संक्रमित मिले। सोमवार तक संक्रमित प्रवासियों की संख्या 499 थी, जो बढ़कर अब 692 हो गई है। बस्ती में सर्वाधिक 50 पॉजिटिव मिले।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि इनमें नवजात से लेकर 65 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 65 प्रवासी मजदूर संक्रमित मिले।
गौरतलब है कि दोनों मंडलों में अब तक कोरोना से 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक मजदूर की मौत मंगलवार को गोरखपुर में हुई। वहीं लखनऊ में 9 प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए गए।
इनमें दो राजस्थान और सात मुंबई से लौटे थे। इससे यहां संक्रमित प्रवासियों की संख्या 21 हो गई है। अवध क्षेत्र में 20 कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गोंडा, बलरामपुर व बहराइच के चार-चार, अयोध्या के तीन, श्रावस्ती व अंबेडकरनगर के दो और रायबरेली का एक व्यक्ति शामिल है।
दूसरे राज्यों से लौटे बुलंदशहर में 12, हापुड़ के चार कामगारों में संक्रमण मिला है। इटावा में 15, फतेहपुर व फर्रुखाबाद में दो-दो, हरदोई, मैनपुरी, एटा व मथुरा में एक-एक कामगार संक्रमित मिला है।
रामपुर में 13 और नए संक्रमित मिले। सभी अहमदाबाद, बंगलूरू और दिल्ली से आए थे। मुंबई से मुरादाबाद लौटे प्रवासियों में तीन बार डांसर समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में मंगलवार को 26 प्रवासी संक्रमित मिले। प्रयागराज में भी तीन प्रवासी संक्रमित मिले। सभी मुंबई से लौटे हैं।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.