यूपी : आगरा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सुखद खबर आई है। 97 साल के पूर्व सिविल इंजीनियर ने खतरनाक कोरोना वायरस को हरा दिया। 29 मई को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें एल-2 श्रेणी के नयति हॉस्पिटल में भर्ती किया था।
यहां इन्हें 12 दिन हाई ऑक्सीजन फ्लो पर रखा गया। बुधवार रात 12 दिन पूर्ण करने और रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मरीजों के लिए यह आशा की एक नई किरण है।
शहर के गांधी नगर निवासी 97 साल के जीसी गुप्ता को बुखार और यूरिन इंफेक्शन होने पर परिजनों ने पहले एमजी रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां इनका कोरोना टेस्ट हुआ। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर इन्हें नयति हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में 12 दिन तक रहे भर्ती
12 दिन के उपचार के बाद गुरुवार की सुबह जीसी गुप्ता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संभवत: यह उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक उम्र के ठीक होने का पहले मरीज हों। तीन दिन पहले गौतमबुद्ध नगर में 94 वर्षीय बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में इतनी उम्र में ठीक होने वाले जीसी गुप्ता पहले मरीज हैं। हॉस्पिटल में उनकी बेहतर देखभाल की गई। बता दें कि आगरा में अब तक मिले 999 कोरोना मरीजों में से 825 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 54 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

.
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.