आगराः बुधवार सुबह की यह सबसे बड़ी खबर है। आगरा शहर के नामी न्यूरो सर्जन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित अस्पताल में ये प्रैक्टिस कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान लगातार मरीज भी देख रहे थे। एक बार फिर से आगरा में पारस हॉस्पिटल जैसे हालातों की आशंका पनप सकती है।
प्रमुख न्यूरो सर्जन के पॉजिटिव आने से आगरा स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया है। आगरा ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों से मरीज वरिष्ठ न्यूरो सर्जन से इलाज कराने अस्पताल आते हैं। लॉकडाउन में चिकित्सक लगातर सेवाएं दे रहे थे। सूत्र बताते हैं कि एहतियात के तौर पर संबंधित अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के टेस्ट हो सकते हैं।
गौरतलब है कि ताजनगरी में मंगलवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई। अब मृतक संख्या 44 हो गई है। वहीं नौ नए संक्रमित भी मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 916 हो गया है। सोमवार को आगरा में भर्ती हुए दो मरीजों को मंगलवार को हाथरस और फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.