PM मोदी ने लाॅन्च किया आत्मनिर्भर अभियान, 1 करोड़ से भी ज्यादा मजदूरों को मिलेगा फायदा
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश रोजगार अभियान' की शुरुआत की। इस दौरान 6 जनपदों के लोगों से बात कर रहे हैं। पहले जनपद हरदोई और बहराइच के लोगों से बात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
Update
:- यूपी ने खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित
सिर्फ तीन साल में यूपी में गरीबों के लिए 30 लाख से ज्यादा पक्के घर बनाए गए हैं। सिर्फ तीन साल की मेहनत से यूपी ने खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। सिर्फ तीन साल में पारदर्शी तरीके से यूपी ने 3 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है: पीएम मोदी
:- 10 हज़ार करोड़ रुपए का ऋण आबंटित
करीब 60 लाख लोग को गांव के विकास से जुड़ी योजनाओं में तो करीब 40 लाख लोगों को छोटे उद्योगों यानि MSMEs में रोज़गार दिया जा रहा है।इसके अलावा स्वरोज़गार के लिए हज़ारों उद्यमियों को मुद्रा योजना के तहत करीब 10 हज़ार करोड़ रुपए का ऋण आबंटित किया गया है:पीएम मोदी
:- श्रमिकों को आय के साधन बढ़ाने के लिए अनेक कार्य शुरू : पीएम मोदी
भारत को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेज़ गति से ले जाने का अभियान हो या फिर गरीब कल्याण रोज़गार अभियान हो, उत्तर प्रदेश यहां भी बहुत आगे चल रहा है। गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत श्रमिकों को आय के साधन बढ़ाने के लिए गांवों में अनेक कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।
:- गरीब महिलाओं खाते में डाले गए 5 हज़ार करोड़ रुपए : पीएम मोदी
यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सवा तीन करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खाते में लगभग 5 हज़ार करोड़ रुपए सीधे ट्रांफफर किए हैं: पीएम मोदी
:- पीएम मोदी ने की यूपी सरकार प्रसंशा
जो मेहनत यूपी की सरकार ने की है, हम कह सकते हैं कि एक प्रकार से अब तक कम से कम 85 हज़ार लोगों का जीवन बचाने में वो कामयाब हुई है! आज अगर हम अपने नागरिकों का जीवन बचा पा रहे हैं, तो ये भी बहुत संतोष की बात है
:- UP के प्रयास और उपलब्धियां विराट हैं : पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश के प्रयास और उपलब्धियां इसलिए विराट हैं, क्योंकि ये सिर्फ एक राज्य भर नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश दुनिया के कई देशों से बड़ा राज्य है।इस उपलब्धि को यूपी के लोग खुद महसूस कर रहे हैं। लेकिन आप अगर आंकड़े जानेंगे तो और भी हैरान हो जायेंगे।
:- उत्तर प्रदेश ने जो साहस दिखाया, जो सूझबूझ दिखाई, जो सफलता पाई : पीएम मोदी
आज जब दुनिया में कोरोना का इतना बड़ा संकट है, तब उत्तर प्रदेश ने जो साहस दिखाया, जो सूझबूझ दिखाई, जो सफलता पाई, जिस तरह कोरोना से मोर्चा लिया, जिस तरह स्थितियों को संभाला, वो अभूतपूर्व है, प्रशंसनीय है।
:- मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी : पीएम मोदी
जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती तब तक हमें सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल करना होगा।
:- उत्तर प्रदेश के प्रयास और उपलब्धियां विराट : पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश के प्रयास और उपलब्धियां इसलिए विराट हैं, क्योंकि ये सिर्फ एक राज्य भर नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश दुनिया के कई देशों से बड़ा राज्य है। इस उपलब्धि को यूपी के लोग खुद महसूस कर रहे हैं। लेकिन आप अगर आंकड़े जानेंगे तो और भी हैरान हो जायेंगे।

.
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.