प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी (UPSC) के नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पीटीआई ने जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीएससी के नए अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर जोशी का कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। प्रोफेसर जोशी इसके पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दोनों के अध्यक्ष थे। वे मई 2015 में यूपीएससी में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। हालांकि अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर जोशी की नियुक्ति होने के बावजूद अभी भी यूपीएससी में एक सदस्य का पद खाली है
वहीं फिलहाल भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम साथियावती भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं।
बता दें कि इसके पहले यूपीएससी के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना रहे हैं। इन्होंने साल 2018 के नवंबर माह में यूपीएससी के अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। पूर्व अध्यक्ष 8 मई, 2015 को यूपीएससी के सदस्य बने थे।इसके अलावा यूपीएससी में शामिल होने से पहले वह विमानन अनुसंधान केंद्र (एआरसी) के निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। वहीं आज यानी कि 7 अगस्त 2020 को 65 वर्ष की आयु होने के बाद आज इनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके साथ ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है।
गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) देश की सबसे प्रतिष्ठित पदों में शुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। इसके तहत प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार की परीक्षा होती है। हाल ही में आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी किया था।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.